Assam Police Raid on Pawan Khera: सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस भी मौजूद है। कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर कई पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने इस मामले में खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है