Parmeet Sethi: बॉलीवुड अभिनेता परमीत सेठी ने हाल ही में अपने करियर की शुरुआती यादों को साझा करते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एक्टिंग क्लास जॉइन की थी, उस समय उन्हें लगता था कि वह सुनील शेट्टी से बेहतर अभिनेता हैं। इतना ही नहीं, ओवरकॉन्फिडेंस के चलते उन्होंने एक्टिंग क्लास बीच में ही छोड़ दी थी।