Parliament Monsoon Session 2025: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार (4 जून) को बताया कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा। तीन महीने से अधिक के अंतराल के बाद संसद के दोनों सदन 21 जुलाई को सुबह 11 बजे बुलाए जाएंगे। इस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भी चर्चा होगी