Parliament Monsoon Session 2025: सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में 16 घंटे की चर्चा कराने पर सहमति जताई है। इस चर्चा की शुरुआत अगले सप्ताह 29 जुलाई से होगी। हालांकि विपक्ष ने इस बात पर जोर दिया है कि चर्चा इसी सप्ताह शुरू होनी चाहिए। सरकार के रुख से अब संसद में गतिरोध के जल्द खत्म होने की संभावना है