Parliament Session: सोमवार को कार्यवाही के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर बहस मुख्य मुद्दा रहेगी, जहां विपक्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 7 से 10 मई तक के ऑपरेशन पर सरकार से जवाब मांगेगा। विपक्ष 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश करेगा, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे