Parliament Monsoon Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले सोमवार (21 जुलाई) को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति देखी। संसद का मानसून सत्र सोमवार (21 जुलाई) से शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहलगाम आतंकी हमले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के दावों और बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर चर्चा का जवाब देना चाहिए