(खबरें अब आसान भाषा में)
Parineeti Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने पोस्टपार्टम फेज को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद का समय जितना खूबसूरत होता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होता है। इस दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की थकान का सामना करना पड़ता है।