Pariksha Pe Charcha: ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, वह परीक्षा के तनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित छात्रों के सवालों के जवाब भी देते हैं। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम का पहला सीजन फरवरी 2018 में तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था