विश्व के नेतागण, संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक महामारी तैयारी सन्धि के मसौदे को पारित किए जाने पर विचार करने के लिए, सोमवार 19 मई को, जिनीवा में बहुत अहम बैठक शुरू करने वाले हैं, यूएन न्यूज़ ने कोविड-19 के तूफ़ान से गुज़रे अग्रिम पंक्ति के डॉक्टरों, सामुदायिक पैरोकारों, एक युवा स्वयंसेवक और एक पत्रकार के साथ एक बार फिर मुलाक़ातें की हैं. ये दुनिया भर में लाखों लोगों की आवाज़ों में से चन्द ऐसी गवाहियाँ हैं जो ये दिखाती हैं कि इस मसौदे को पारित किए जाने का ये लम्हा क्यों महत्वपूर्ण है और ये आवाज़ें, कार्रवाई के लिए तत्काल पुकार को आकार देने में भी मदद कर रही हैं.