Panchkula Case : मंगलवार की सुबह हरियाणा के पंचकूला से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। यहां एक परिवार ने जिंदगी से हार मानकर, मौत को गले लगा लिया। माता-पिता, पति-पत्नी और तीन बच्चे…इन सभी लोगों में कार में बैठकर एक साथ जहर खा लिया। कर्ज का बोझ ने इस हंसते-खलते परिवार के सात लोगों की जिंदगियां छीन ली। पंचकूला के इस हादसे ने एक बार फिर लोगों को बुराड़ी भयावह मंजर याद आ गया, जहां एक ही घर में ग्यारह लाशें मिली थीं