एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि आगामी साल के शुरुआती कुछ महीनों में पांच विधानसभाओं- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी – के चुनाव होने हैं, इसलिए चुनाव आयोग नियमित स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) के बजाय SIR करना चाहता है। इन विधानसभाओं के चुनाव 2021 में मार्च और अप्रैल के बीच हुए थे और परिणाम 2 मई को घोषित किए गए थे। 2026 में चुनाव मई तक पूरे करने होंगे