भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों से बढ़े तनाव के बाद ये गिरफ्तारियां अहम हैं। पहलगाम हत्याकांड में इस्लामाबाद से जुड़े एक आतंकी समूह की भूमिका सामने आने के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को जिम्मेदार ठहराया था। हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकी कैंप पर हमला करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था