Pakistan Quetta Blast: पाकिस्तान में जबरदस्त गोलीबारी और बम धमाके की खबर सामने आ रही है। बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के जरघुन रोड पर पाकिस्तानी सेना और प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है। इस हमले में तीन फ्रंटियर पुलिसकर्मियों सहित 10 लोग मारे गए हैं। जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए हैं