Pakistan Attack News: रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार (16 मार्च) को क्वेटा से ताफ्तान जा रहे पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला होने से कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। जबकि दर्जनों घायल हो गए। पिछसे सप्ताह बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाले अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि इस अटैक में 90 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं