Jammu and Kashmir Terror Attack Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के शवों पर बुधवार (23 अप्रैल) को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हमले में बचे लोगों को आश्वासन दिया कि इस नृशंस कृत्य के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 4 आतंकियों की तस्वीर सामने आ चुकी है। सभी अपडेट्स के लिए https://hindi.moneycontrol.com/ के साथ बने रहें