Pahalgam Terror Attack: फवाद खान लगभग 9 साल बाद फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के साथ बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब इसकी रिलीज अधर में लटक गई है। पिछले सप्ताह की शुरुआत में लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान, हनिया आमिर, सनम सईद, अली जफर, बिलाल अब्बास, इकरा अजीज, आयजा खान, इमरान अब्बास और सजल अली के इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए गए थे