Kashmir Pahalgam Terror Attack: भारत में इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार ने गुरुवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की तुलना 7 अक्टूबर, 2023 को उनके देश में में हुए हमास के हमले से की। उस हमले में भी आम नागरिकों को निशाना बनाया गया था। उन्होंने दोनों हमलों में समानताएं बताईं और आतंकवादी समूहों के बीच बढ़ते समन्वय को लेकर आगाह किया