(खबरें अब आसान भाषा में)
अगर आप एक ऐसे मिड-रेंज वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो आपको लंबा बैटरी बैकअप दे तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, भारत में K13 Turbo Pro 5G की सेल आज यानी 15 अगस्त से Flipkart पर शुरू हो गई है। कंपनी का दावा है कि है कि ये देश का पहला स्मार्टफोन है जिसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन दिया गया है।