Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच आज सिडनी वनडे में 168 रनों की नाबाद साझेदारी बनी. दोनों बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स की जमकर ठुकाई की. ऑस्ट्रेलिया में भारत वनडे सीरीज जरूर हारा, लेकिन हिटमैन और किंग कोहली ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कोच गौतम गंभीर को बल्ले से करारा जवाब दिया.