Operation Sindoor in Syllabus: मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शमून कासमी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उत्तराखंड के मदरसों में अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सिलेबस में शामिल किया जाएगा। उत्तराखंड में 451 मदरसे हैं, जिनमें करीब 50,000 छात्र पढ़ते हैं। कासमी ने शिक्षकों और बुद्धिजीवियों के साथ नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई दी