Operation Sindoor Debate: राज्यसभा में बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी नोंकझोक देखने को मिली। दरअसल, विपक्ष अमित शाह की जगह प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांग रहा था। लेकिन गृह मंत्री ने उनकी मांगों को खारिज कर दिया। इसके बाद अमित शाह ने सबसे पहले सदन को ‘ऑपरेशन महादेव’ के बारे में जानकारी दी