सूत्रों ने बताया कि समिति को बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच केवल एक पारंपरिक लड़ाई थी और अमेरिका के दावे के उलट किसी भी परमाणु हमले का कोई संकेत नहीं था। मिस्री ने समिति को बताया कि युद्ध विराम का अनुरोध इस्लामाबाद की ओर से आया, खासतौर से पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) की ओर से