Operation Sindoor News Updates: पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य हमलों के तुरंत बाद भारत ने बुधवार को कहा कि यह अभियान ‘केंद्रित और सटीक’ था। भारत ने साथ ही कहा कि उसके पास पहलगाम हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों की स्पष्ट संलिप्तता की ओर इशारा करने वाले विश्वसनीय सुराग तथा सबूत हैं