NSA Ajit Doval: भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर मंगलवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मिसाइल हमले किए किए। जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ने कबूल किया कि बहावलपुर में उसके संगठन के मुख्यालय पर भारतीय मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं