Operation Mahadev: संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जारी चर्चा के बीच ऐशन्या द्विवेदी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सभी 26 लोगों को शहीद का दर्जा देने की भी मांग की है। 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास एक घास के मैदान में आतंकवादियों की तरफ से की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे