Open Book Exam: रिपोर्ट के मुताबिक, ओपन-बुक असेसमेंट में मुख्य रूप से लैंग्वेज, मैथमेटिक्स, साइंस और सोशल साइंस को कवर किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि CBSE ने एकेडमिक सेशन 2026-27 से कक्षा 9वीं में ओपन-बुक असेसमेंट (OBA) लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये निर्णय दिसंबर 2023 में शुरू हुई एक पायलट स्टडी के नतीजों के बाद लिया गया। इसके लागू होने के बाद कक्षा 9वीं के छात्र किताब खोलकर के परीक्षा दे सकेंगे