Online Betting Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि अवैध सट्टेबाजी मामले में युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना से ED ने हाल ही में सवाल-जवाब किए हैं। साथ ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से भी मामले में पूछताछ की गई थी। हालांकि, इसके बारें में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है