One Nation One Election: कैबिनेट की मंजूरी से अब दोनों विधेयकों को संसद में पेश करने का रास्ता साफ हो गया है। समझा जाता है कि केंद्र इस विधेयक को संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में पेश करने का इच्छुक है। करीब तीन पहले कैबिनेट ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था, जिसमें पहले कदम के रूप में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं और दूसरे में नगर निकायों और पंचायतों के एक साथ चुनाव की सिफारिश की गई थी