Omkara Casts: विशाल भारद्वाज ने खुलासा किया है कि दिवंगत अभिनेता इरफान खान फिल्म ‘ओमकारा’ में ‘लंगड़ा त्यागी’ का किरदार निभाना चाहते थे और उन्हें सैफ अली खान की कास्टिंग पर संदेह था। निर्देशक ने यह भी बताया कि ‘इश्किया’ फिल्म की डेट्स को लेकर हुई एक गलतफहमी के कारण उनके और इरफान के बीच दो साल तक बातचीत बंद रही थी।