Om Freight Forwarders IPO Listing: ओम फ्रेट फारवर्डर्स तीसरी पीढ़ी की लॉजिस्टिक्स कंपनी है। इसका कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?