Ola Share price : 1 महीने में ये शेयर 25 फीसदी और 1 साल में 67 फीसदी टूटा है। यह शेयर रिकॉर्ड निचले स्तर पर दिख रहा है। प्रोमोटर भाविश अग्रवाल की बिकवाली जारी है। इन्होंने 2 दिन में 6.82 करोड़ शेयर 234 करोड़ रुपए में बेचे हैं। ओपन मार्केट में हिस्सा बेचना चिंता का विषय है। इस बीच S&P ग्लोबल ने पेरेंट एंटिटी ANI Tech को डाउनग्रेड किया है