Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में आज 4 सितंबर को तेज मुनाफावसूली देखने को मिली। कंपनी के शेयर दिन के कारोबार में करीब 8 प्रतिशत टूटकर 63.71 रुपये तक नीचे आ गए। यह गिरावट कंपनी के शेयरों में हालिया तेजी के बाद आई है। पिछले तीन हफ्तों में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने लगभग 77 प्रतिशत की छलांग लगाई थी