Ola Electric Mobility Block Deal: आज मंगलवार, 3 जून को ट्रेडिंग सेशन के शुरुआती मिनटों में 731 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील होने के बाद ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में 7% तक की गिरावट आई। ब्लॉक डील में कंपनी के 14.22 करोड़ शेयरों में खरीद-फरोख्त हुई। सूत्रों ने हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 को बताया कि इस लेन-देन में Hyundai Motor Company के विक्रेता होने की संभावना है