Ola Electric Share Price: लगातार तीन कारोबारी दिनों में करीब 17% की गिरावट के बाद आज ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने जोरदार रिकवरी की। हालांकि फाउंडर भाविश अग्रवाल ने लगातार तीसरे दिन इसके शेयर बेचे, लेकिन इसके बावजूद शेयरों में तगड़ा उछाल दिखा। जानिए आखिर क्यों निवेशक इसके शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी कर रहे हैं और इसके शेयरों का सफर अब तक कैसा रहा है?