Okhla vidhansabha Result Live: दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीट पर इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले दो चुनावों से यहां लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान को जीत मिली है। इस बार भी AAP ने उन्हें ही उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने इस बार मनीष चौधरी पर दांव खेला है। AIMIM ने शफा-उर-रहमान खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां देखे लाइव नतीजे-