(खबरें अब आसान भाषा में)
NVIDIA AI Summit में पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि मेरे लिए NVIDIA का मतलब ‘विद्या’ शब्द है, जिसका मतलब “ज्ञान” होता है। इस दौरान मुकेश अंबानी और Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेनसेन हांग ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के विकास सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।