Nupur Sanon Reception: उदयपुर की सपनों जैसी शादी के बाद नुपुर सैनन और सिंगर स्टीबिन बेन ने मुंबई में अपना पहला रिसेप्शन आयोजित किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड की चमक-दमक देखने लायक थी। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा अभिनेत्री कृति सैनन ने, जो अपनी छोटी बहन नुपुर और जीजा स्टीबिन के साथ मीडिया के सामने पहली बार नजर आईं।