(खबरें अब आसान भाषा में)
मिजोरम में शनिवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मकान ढहने से म्यांमार के 3 शरणार्थियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई है