Noida Workers Protest Updates: सैलरी बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर गौतम बुद्ध नगर के नोएडा स्थित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में बीते चार दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आंदोलन सोमवार (13 अप्रैल) को और उग्र हो गया। उन्होंने कई जगहों पर जाम लगाया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस पर पथराव भी किया गया। कई इलाकों में महाजाम लगा हुआ है