(खबरें अब आसान भाषा में)
Noida: शनिवार शाम सेक्टर 142 के एक सुनसान कूड़े के ढेर में एक अज्ञात महिला का शव एक बैग में भरा हुआ मिला। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई है। महिला की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच मानी जा रही है। उसके हाथ-पैर सफेद कपड़े से बंधे हुए थे।