Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं