Bihar Minister Nitin Nabin : यह संगठनात्मक बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व के ढांचे में बदलाव कर रही है। मौजूदा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जिन्हें जनवरी 2020 में इस पद पर बनाया गया था, अपना तय कार्यकाल पहले ही पूरा कर चुके हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव समेत कई अहम राजनीतिक दौर में पार्टी का नेतृत्व बनाए रखने के लिए जेपी नड्डा को उनके कार्यकाल का विस्तार दिया गया था