Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने ही विश्व व्यापार संगठन (WTO) समेत अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सामने भारत के हितों को आत्मसमर्पण कर दिया और गरीबों व किसानों के हितों को “बेच” दिया।