Kerala Nurse Nimisha Priya Case: यमन में यमन में हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केरल की नर्स को बचाने से जुड़ी एक याचिका पर अटॉर्नी जनरल से सहयोग की अपील की। प्रिया को यमन के एक नागरिक की हत्या के जुर्म में 16 जुलाई को फांसी दिए जाने की आशंका है