घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली के माहौल में अकेले आईटी शेयरों का हौंसला बुलंद दिख रहा है। इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत है और इंट्रा-डे में तो पहली बार इसने 46000 का लेवल पार किया और 46,002.65 तक पहुंचा। वहीं दूसरी तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड जोन में बने हुए हैं