Ngogo Chimp War: युगांडा के किबाले नेशनल पार्क में न्गोगो चिंपैंजी समुदाय के बीच एक दुर्लभ और भीषण गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है, जिसमें कभी साथ रहने वाले दो गुट अब एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए हैं। संगठित हमलों और खूनी संघर्ष की इस कड़वी जंग में अब तक 28 से अधिक चिंपैंजियों की जान जा चुकी है, जिसने वैज्ञानिकों को भी सामाजिक बिखराव के इस भयानक स्तर से हैरान कर दिया है।