Newgen Software Shares: न्यूजेन सॉफ्टवेयर के शेयरों में आज 25 सितंबर को 6 प्रतिशत तक की शानदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी कंपनी को दो बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने की खबर के बाद आई है। न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने बुधवार को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद इन ऑर्डर्स की जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया कि उसकी ब्रिटिश सहायक कंपनी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की बेल्जियम इकाई के साथ एक मास्टर सर्विस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं