New Wave of COVID-19: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामूली मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 12 मई से अब तक देशभर में कोविड-19 के 164 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मंगलवार (21 मई) तक देश में कुल 257 सक्रिय कोविड मामले थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं