New Wave of COVID-19 : 19 मई तक भारत में कोविड-19 के 257 सक्रिय मामले हैं, जबकि पिछले शुक्रवार को यह संख्या 93 थी। यानी मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। मुंबई के डॉक्टर्स ने बताया है कि हल्के कोविड मामलों में मामूली इज़ाफा हुआ है और ये ज़्यादातर युवा लोगों में देखे जा रहे हैं। हालांकि, कोई नई लहर शुरू होने के संकेत नहीं हैं।