यह जानकारी फरवरी में पेश हुए बजट से जुड़ी है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने बताया था कि कर्नाटक के रेलवे नेटवर्क के लिए 2025-26 के बजट में कुल 7,564 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस रकम में तोरणगल्लू-रंजीतपुरा लाइन के डबल ट्रैक के लिए 104 करोड़ रुपए शामिल हैं। वहीं, 2024-25 में राज्य को 7,559 करोड़ रुपए मिले थे